Slime Defense - Idle Tower Defense एक चुनौतीपूर्ण 'टीडी' है, जिसमें 'रॉगलाइक' की खेलविधि का पुट शामिल है। इसमें आपका लक्ष्य अपने राज्य की रक्षा की विभिन्न पंक्तियों के प्रबंधन पर केंद्रित होता है, आपको अपने नागरिकों को खाने और मारनेवाले ताक़तवर और लालची 'स्लाइम' जीवों की सेना से बचाना होगा।
Slime Defense - Idle Tower Defense में यांत्रिकी बहुत ही सरल है। वह इस शैली के किसी भी अन्य गेम से बहुत अलग नहीं है: दुश्मन एक सीधी रेखा में आपके शहर की दीवारों तक आगे बढ़ते हैं। आपकी भूमिका विभिन्न प्रतिरक्षा संरचनाओं का निर्माण करना है जो इन चिपचिपे जीवों को आपके ग्रामीणों के जीवन को समाप्त करने से रोकेंगे। जैसा कि हर अच्छे 'टॉवर डिफेंस' में होता है, इन 'स्लाइम्स' के हमलों को क्रमिक रूप से भीड़ों में स्तरित किया जाता है, जिनपर एक बार काबू पाने के बाद, आपको सिक्के मिलते हैं, जिनका निवेश आप नये रक्षा तंत्र खरीदने, नई इमारतों को अनलॉक करने या आपके पास पहले से मौजूद चीजों में सुधार करने में करते हैं।
Slime Defense - Idle Tower Defense की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है इसकी भयानक 'स्थायी मृत्यु' है, जो अन्य 'रॉगलाइक' के लिए भी सामान्य विशेषता है। यह एक उच्च जोखिम वाली प्रणाली है, जिसमें यदि आप हार जाते हैं और आपकी संरचना पर दुश्मन का कब्जा हो जाता है तो आपको अपना खेल बिल्कुल नये सिरे से प्रारंभ करना पड़ता है। इसकी वजह से गेम में कठिनाई का एक नया स्तर जुड़ जाता है, जिससे आप अपनी रणनीति पर एक से अधिक बार पुनर्विचार कर सकते हैं। और इसका मतलब यह भी होगा कि जब भी आप अपने बचाव की योजना बनाने के मामले में कोई गलती करेंगे तो आपको पहले से कहीं अधिक नुकसान होगा।
Slime Defense - Idle Tower Defense हालाँकि यह कोई सफलता नहीं है, लेकिन इसकी यांत्रिकी ठोस है। और इस वजह से यह एक मजेदार खेल बन जाता है, जिसे इस शैली के नौसिखिए खिलाड़ी भी पसंद करेंगे। साथ ही, इसके ग्राफिक्स भी अत्यंत सुंदर हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Slime Defense - Idle Tower Defense के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी